बसना : बीती रात बसना के दो जगहों से हुई चोरी, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

बसना : बीती रात बसना के दो जगहों से हुई चोरी, मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत दुकान और गोदाम का ताला तोड़कर चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नरेन्द्र पटेल ने पुलिस को बताया कि वह सोनी कालोनी खेमडा थाना बसना का निवासी है । पियुष आटो के नाम से जगदीशपुर रोड बंजारा काम्प्लेक्स में उसका दुकान है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी चोर द्वारा प्रार्थी के दुकान के सटर का हुक काट कर दुकान अंदर प्रवेश कर गल्ले में रख नगदी 500 रू. के 20 नोट 10000 रू. 100 रू. के 76 नोट 7600 रू. एवं 10 रू के 03 नोट 30 रू. जुमला किमती 17630 रू. को चोरी कर ले गया है.

इसी तरह संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह आनंद रेडियो के बाजु मेन रोड बसना में रहता है. कृषि सेवा केन्द्र शिव ट्रेडर्स के नाम से मेन रोड आनंद रेडिया के बाजु में उसका दुकान है तथा उसका गोदाम ग्राम खेमडा जगदीशपुर रोड में है । प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी चोर द्वारा प्रार्थी के गोदाम के सटर का ताला तोड़कर गोदाम अंदर प्रवेश कर रखे उक्त मशरूका कृषि दवाई हेडोरा 01 लीटर वाली 25 पेटी किमती 336300 रू. तथा 200ml वाली 08 पेटी किमती 118944 रू. जुमला किमती 455244 रू. को चोरी कर ले गया है.

दोनों मामले पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें