नागपुर में भूपेश ने सिंधिया पर कसा तंज, कहा बिकाऊ है 'महाराज... - CG Sandesh

नागपुर में भूपेश ने सिंधिया पर कसा तंज, कहा बिकाऊ है 'महाराज'

रायपुर। महंगाई के मूद्दे पर केंद्र सरकार की घेराबंदी के लिए नागपुर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया को बिकाऊ कहा। मुख्यमंत्री बघेल ने बोला उनको एयर इंडिया बेचने का जिम्मा दिया गया है।
नागपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आज देश कमरतोड़ महंगाई से जूझ रही है। बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती है। देश में जनता का जीना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार महंगाई में पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल हो गई है।

सीएम बघेल ने सिंधिया को बिकाऊ कहते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है, जिसके लिए सिंधिया को उड्डयन मंत्री बनाया गया है। भूपेश बघेल ने कहा कि एयर इंडिया का लोगो है 'महाराजा' और सिंधिया भी महाराजा है। एक बिकाऊ को एयर इंडिया को बेचने की जिम्मेदारी दी गई है। सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी इसी तरह सब कुछ बेचने का काम कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें