बसना : खेत जोताई करने गये दो पक्षों में मारपीट, काउन्टर मामला दर्ज.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम भठोरी में खेत जोताई करने गये दो पक्षों में मारपीट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अभिषेक कर ने पुलिस को बताया कि अभिषेक कर ने बताया कि वह बिटांगीपाली में रहता है. बिहारी ढाबा के बाजू में स्थित करीबन 25 एकड का उसका पुस्तैनी जमीन है जिसे वे लोग करीबन 40 वर्षो से कास्त करते आ रहे हैं । 14 जुलाई 2021 को लगभग 12:00 बजे के बीच वह एवं उसके साथ सचिन्द्र कर, सौरव कर, मनेन्द्र कर,जितेनद्र कर के द्वारा अपने खेत में कृषि कास्तकार के लिए गए हुए थे एवं अचनाक अनावेदकगणों के द्वारा आकर ट्रेक्टर क्रमांक MRA2359 लाकर खेती हम लोग करेंगे कहकर के उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट एवं ट्रेक्टर में उसे दबाने की कोशिश किया एवं उसके पीछे से उसे किसी नुकीले हथियार से सत्येन्द्र कर द्वारा मारने की कोशिश किया गया लेकिन उसके द्वारा जैसे-तैसे करके वहां से भागने की कोशिश कर रहा था कि अनावेदकगण 5-7 लोग होने के कारण उसको पकड़कर मारने लगे। जिससे उसके बांए हांथ में चोंट लगा एवं उसी दौरान अन्य लोग भी मारपीट से उसके पीठ में चोंट लगा है एवं सभी एक राय होकर जान से मारने की धमकी दिये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
जबकि सुयश कर के अनुसार वह ग्राम पैकीन थाना सिंघोडा का निवासी है. ग्राम बिटांगीपाली में बिहारी ढाभा के बाजु में उसका पैतृक जमीन है जो उसे वसीयत में मिली है । 14 जुलाई 2021 को वह उसका बडे भाई सुमय कर और चाचा सत्येन्द्र कर खेत जुताई करने गये थे एवं ट्रेक्टर से खेत जोताई कर रहे थे कि करीबन 01.00 बजे दिन सचिन्द्र कर, अभिषेक कर, सौरभ कर, मनिन्द्र कर (जीनू) एवं अन्य के द्वारा आकर उन लोगो को खेत जोताई करने से मना किये तथा उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अज्ञात वस्तु से मारपीट किये जिससे उसे चोंट लगा है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.