महासमुन्द: पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित - CG Sandesh

महासमुन्द: पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित

महासमुन्द: गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए पात्र व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया हैं। वर्ष 2022 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने के लिए निर्धारित पात्रता एवं मापदंड अनुरूप स्पष्ट अनुशंसा सहित योग्य, पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव 20 अगस्त 2021 तक संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छ0ग0, रायपुर द्वारा मंगाई गई है। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरी, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों, सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के पात्र है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में काम करने वाले व्यक्तियों सहित सरकारी सेवक, पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है।


इन पुरस्कारों से संबंधित विधान और नियमावली भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट ूूण्चंकउूंंतकेण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन केवल ऑनलाईन पोर्टल पर ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन में अनुशंसित व्यक्ति की उससे संबंधित क्षेत्र, विषय में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों का स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए विवरणात्मक रूप में प्रशस्ति पत्र सहित उपर्युक्त पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में उल्लेखित सभी प्रासंगिक जानकारी दी जानी चाहिए। ऑनलाईन नामांकन करने की क्रमवार प्रक्रिया वेबसाइट पर दी गई है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऑनलाईन नामांकन पश्चात् जिले के कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला महासमुन्द में नामांकन पत्र की छायाप्रति 20 अगस्त 2021 कार्यालयीन समय तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि व समय के पश्चात् प्राप्त नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। संबंधित जानकारी के लिए जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला-महासमुन्द से कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें