आबकारी विभाग महासमुंद द्वारा अवैध मदिरा विक्रय पर बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से 44 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा जप्त
महासमुन्द: आबकारी
विभाग के सहायक आयुक्त विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में 15 जुलाई को गश्त के दौरान अवैध मदिरा विक्रय पर कड़ी
कार्रवाई की गई। आबकारी दल द्वारा ग्राम उमरदा थाना महासमुंद में रेल्वे क्रॉसिंग
के पास 02 आरोपियों लाल कुमार
ध्रुव एवं भगवानी ध्रुव को अवैध मदिरा विक्रय करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके
कब्जे से 5 जरकीन में भरी 19 लीटर हाथभट्ठी महुआ मदिरा जप्त किया गया। इस
प्र्रकार आरोपियों से कुल 44.0 लीटर महुआ मदिरा
जप्त कर आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) के तहत न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सविता रानी मेश्राम, मधुकर श्याम हरित, तथा कौशल किशोर सोनी, मुख्य आरक्षक यज्ञशरण शुक्ला, आबकारी आरक्षक लेखराम देशमुख, इरफान अली एवं वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।