सरायपाली : विकासखंड शिक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली की जाँच करेंगी एसडीएम
कलेक्टर डोमन सिंह ने अनुविभागीय दंडाधिकारी सरायपाली नम्रता जैन को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। वे सरायपाली विकासखंड में विभिन्न शिक्षक संघों द्वारा विकासख्ंाड शिक्षा अधिकारी की कार्य प्रणाली से नाराज होकर एवं उन्हें हटाने को लेकर पूर्ण रूप से शैक्षणिक कार्य बंद करने की जाँच करेंगी। सरायपाली में बीते शुक्रवार से पूर्ण रूप शैक्षणिक कार्य बंद है। कलेक्टर सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी सुश्री नम्रता जै को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है और 15 दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
अनुविभागीय दंडाधिकारी सुश्री जैन ने तत्काल कार्रवाई कर सभी शिक्षकों से विद्यार्थीयों के हित को ध्यान में रखते हुए वापस कार्य में उपस्थित होने की अपील की है। शिक्षक संघ के माध्यम से शिक्षकों के प्राप्त सामूहिक अवकाश को निरस्त करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं अनुपस्थित पाये जाने पर छ.ग. सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के तहत् अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश जारी किया गया।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय दो दिवस पूर्व सभी शिक्षक संघों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर कोविड-19 महामारी के इस दौर में छत्तीसगढ़ में संचालित पढ़ई तुंहर दुआर योजना से वंचित करना छात्र हित मे उचित नहीं बताया था। अपनी बात रखने के लिए अब कलेक्टर द्वारा जांच अधिकारी की नियुक्ति किया जा चुका है। उन्होंने भी पढ़ई तुंहर दुआर योजना का संचालन करते हुए सभी शिक्षक/संघ जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें