हाथी दांत की कलाकृति बेचने के लिए कर रहे थे ग्राहक की तलाश, मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने दबोचा, ओडिशा पटनागढ के राजवाडा क्षेत्र की चुराई हुई संपत्ति होने की संभावना.
महासमुंद पुलिस ने 17 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर शनि मंदिर के पास कुछ संदिग्ध लोगों को घूमते पकड़ा जो कुछ कलाकृति वाले वन्यप्राणी हाथी दांत बहुमुल्य वस्तु बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के निशानहेदी पर व्यक्ति की पता तलाश कर पकड़ा गया है, जिसका नाम सोनू मित्तल पिता स्व. नरेश मित्तल उम्र 34 वर्ष खरियार रोड़ ओड़िशा, हाल श्रीराम कालोनी महासमुंद का रहने वाला बताया गया.
पुलिस ने बताया कि महासमुंद आने व कलाकृति वाले वस्तु रखे होने के संबंध में उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर वह गोल मोल जवाद देने लगा, जिसपर पुलिस टीम युवक की तलाशी ली तो उनके पास 07 नग हाथी दांत हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती रखे मिला.
आरोपी ने पूछताछ में यह बताया कि उसका ओडिशा के पटनागढ में दोस्तीयारी व जान पहचान है. वही कही से पटनागढ से लाना स्वीकार किया. पटनागढ पूर्व में राजवाडा क्षेत्र था जो वर्तमान में ओडिशा के बलांगीर जिले में स्थित है वह से चुराई हुई संपत्ति होने की संभावना है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू मित्तल को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 07 नग वन्य प्राणी हाथी के दांत से बने हाथी दांत पर नक्काशी की हुई बेशकीमती नायाब कलाकृती जैसे ट्राफी कीमती 5,12,000 रूपये, जिसमें किसी रजवाड़े या मंदिरों में नकाशी के प्रयोग में लाये जाने वाली कलाकृति के नमुने बने को जप्त किया गया.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) नारद सुर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुंद शेर सिंह बंदे, सायबर सेल प्रभारी उनि0 संजय सिंह राजपुत, उनि विनोद शर्मा प्र0आर0 प्रकाश नंद, श्रवण कुमार दास, मिनेश सिंह धु्रव, आर0 रवि यादव, चम्पलेश सिंह ठाकुर,पियुष शर्मा,छत्रपाल सिन्हा, शुभम पाण्डेय, लाला कुर्रे द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
01. सोनू मित्तल पिता स्व. नरेश मित्तल उम्र 34 वर्ष सा. वार्ड नं. 10 डागा चैक खरियार रोड़ ओड़िशा हाॅल श्रीमाम कालोनी महासमुंद
जप्त सम्पति-
01. 07 नग हाथी दांत जैसे ट्राफी वस्तु कीमती 5,12,000 रूपये।
जुमला कीमती 5,12,000 रूपये।