महासमुंद : अलग-अलग घटनाक्रमों में तीन लोगों ने की आत्महत्या - CG Sandesh

महासमुंद : अलग-अलग घटनाक्रमों में तीन लोगों ने की आत्महत्या

महासमुंद जिले के अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली, आत्महत्या करने वालों में सभी की उम्र 28 से 35 साल के बीच की है. जिसमे एक महिला भी है.

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को रात करीब 12 बजे  इमला बाई पति हिरालाल बरिहा उम्र 35 साल नयापारा कला पिथौरा ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया और शासकीय अस्पताल पिथौरा द्वारा उसके मौत की पुष्टि की गई.

महासमुन्द के ग्राम भुरका में करीब 11:30 बजे भेषज वैष्णव पिता कोमल दास वैष्णव उम्र 28 ने अपने घर में अज्ञात कारण से घर के कोठा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी मौके पर मौत हो गई.

जबकि बागबाहरा के रोड लभरा जंगल में डोमन साहू पिता प्रीतम साहू उम्र 32 साल वार्ड नं. 28 बीटीआई रोड़ महासमुन्द ने करीब दोपहर 3:40 को अज्ञात कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें