फिगेश्वर क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत कुण्डेल के मोहल्ले गंदगी से भरा हुआ, स्कूली बच्चे रोजाना सामना करने को मजबूर
पंचायत के लोग कर रहे नज़र अंदाज़
मोहल्ले वासियों के द्वारा बोलने पर भी पंचायत का कोई ध्यान देने को नहीं
गरियाबंद:- फिगेश्वर क्षेत्र से लगे 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कुण्डेल के मोहल्ले गंदगी से भरा हुआ , स्कूली बच्चे रोजाना सामना करने को मजबूर।
ग्राम पंचायत कुण्डेल में ठीक से सीसी रोड और नालियों की नहीं होने के घरों से निकलने वाली पानी और बरसात के पानी से मोहल्ले किचड़ व दलदल से भरा रहता है।
वार्ड क्रमांक 08 के मोहल्ले में गड्ढे होने के कारण घरों से निकलने वाली पानी और बरशात का पानी गढ्ढे में जाम हो जाता है । पानी जाम होने के कारण दलदल भी हो जाते हैं। जिसमें गंदी इसमेंल आने लगते हैं, जिससे बीमारी होने का डर भी पैदा रहता है। मोहल्ले में ज्यादा पानी जाम होने के कारण मोहल्ले वासियों से लेकर आने जाने वाले सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं रोजाना स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भी इस गंदगी से सामना करके जाना पड़ रहा है। किचड़ ज़्यादा होने से बच्चे गिर भी जाते हैं, जिससे स्कूल नहीं भी पाते हैं।
बरसात के दिनों में गांव के चारों ओर खेतों से बहने वाला पानी व घरों से निकलने वाली पानी गावो के अन्दर धार चलने लगते हैं, जिससे काफी परेशानी का सामना भी खड़ा हो जाता है। लगातार बारिश होने से गांव के अन्दर बहुत ज्यादा पानी की धारे बहने लगते हैं जो घरों के अंदर घुसने भी लगते हैं । वहीं पानी इकट्ठा भी हो जाते हैं। पानी इकठ्ठा होने के कारण रोड़ पर कई जमने लगते हैं। मोहल्ले वासियों से लेकर दुर दराज से सामग्री बेचने वाले लोग गिर भी जाते हैं।