दुर्व्यवहार करने के विरोध मे शिकायत दर्ज कराने जिला अस्पताल ... - CG Sandesh

दुर्व्यवहार करने के विरोध मे शिकायत दर्ज कराने जिला अस्पताल पहुंचे रक्तदाता सेवार्थ समिति के सदस्य

महासमुन्द जिला अस्पताल के अधिकारी डॉ विपिन अग्रवाल के द्वारा माँ महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति महासमुंद औऱ उसके संस्थापक एवं अध्यक्ष रवि साहू से अपशब्द गलत तरीके से बात और  दुर्व्यवहार करने के विरोध मे शिकायत करने युवा टीम जिला अस्पताल पहुँचे. लेकिन वहां शिकायत सुनने के लिए एक भी अधिकारी मौजुद नही वही जिला सह संयोजक अमित यादव द्वारा डॉ. विपिन अग्रवाल को फोन करने पर फोन नही उठाने की जानकारी दी.

समिति ने बताया कि जिला अस्पताल के अधिकारियों की इस तरीके के हरकत को महासमुन्द का कोई भी नागरिक बर्दास्त नही करेगा माँ महामाया रक्तदाता सेवार्थ समिति महासमुंद ने फैसला लिया है कि जब तक अधिकारी डॉ विपिन अग्रवाल सामूहिक रूप से माफी नही मांगेंगे कोई रक्त वीर रक्त दान नही करेगा.

हॉस्पिटल में शिकयत दर्ज करने के लिए माँ महामाया समिति महासमुंद के सदस्यों अध्यक्ष रवि साहू, आलोक पटेल, ओमप्रकाश साहू, साकेत साहू, राहुल साहू, प्रकाश पटेल, युवराज ध्रुव ,शंकर पांडेय, अमित यादव, देवेंद्र साहू, हर्ष ध्रुव, अभिषेख शर्मा, उत्तम साहू, ओमकार साहू, विक्की साहू, आदित्य साहू, शैलेंद्र निषाद पहुचे थे.


अन्य सम्बंधित खबरें