महासमुन्द: कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक, अधिकारियों से वन-टू-वन ली प्रकरणों के निराकरण की जानकारी
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन सर्वोच्च प्राथमिकता: कलेक्टर सिंह
महासमुन्द: कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहाँ कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों से समय-सीमा के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में वन-टू-वन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन सर्वोच्च प्राथमिकताओं में चारागाह में चारा उपलब्ध करना है। इसके लिए जिले के 275 गौठानों या उनके समीप लगभग 142 एकड़ में चारागाह विकसित किया जा रहा है। चारागाह में मवेशियों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए नेपियर घास लगाया जा रहा है। यह व्यवस्था हो जाने से मवेशियों को बेहतर स्थान मिल सकेगा। पशुओं के चारे की कमी नहीं होगी। सुपर हाइब्रिड नेपियर ग्रास की 8 लाख से ज्यादा सेप्लिग (जड़) रोपित की जा रही है। साथ ही नगरीय क्षेत्र चारागाह जमीन पर नेपियर ग्रास लगाने नगर पालिका अधिकारी को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की। कलेक्टर ने महासमुंद को छोड़ सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों और ब्लॉक अधिकारियों से वीडियों कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से यह बात कहीं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, एस.डी.एम भागवत प्रसाद जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन सर्वोच्च
प्राथमिकताओं में से एक हैं। इस पर जोर देेते हुए कहा कि ऐसे इच्छुक किसान जो इस
योजना में धान के बदलें अन्य फसल और पौधें लगाना चाह रहें है, उन्हें पौधें उपलब्ध जाएं। इसके साथ ही उन्हें अन्य
फसल के लिए खाद-बीज भी उनकी मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिलें, यह भी ध्यान रखें। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले
में 148 किसान 159 एकड़
जमीन पर इस योजना का लाभ ले रहें हैं। कलेक्टर सिंह ने संभावित कोरोना की
तीसरी लहर से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों के बारें में भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से अनुभव लेते हुए लोगों के स्वास्थ्य
सुरक्षा की दृष्टि से सभी तरह की स्वास्थ्य उपचार संबंधी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर
ली जाए। सभी ब्लाॅक मेडिकल आॅफिसर और जनपद सीईओ स्वीकृति के अनुसार स्वास्थ्य
उपचार संबंधी उपकरण 31 जुलाई से पहले क्रय की
कार्रवाई पूरी कर ली जाए।
कलेक्टर सिंह ने स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण-पत्र
आॅनलाईन एण्ट्री में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह कार्य सर्वोच्च
प्राथमिकता का है। सभी पात्र बच्चों को जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र मिलें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश में आम
जनता को शुद्ध पानी मिलें, इसका विशेष ध्यान रखा
जाए। जिला वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि जिले में अब तक ढाई लाख से
ज्यादा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वितरण किया जा चुका है। जिले की 17 नर्सरियों में पर्याप्त पौधें उपलब्ध है। संबंधित
विभाग अपनी जरूरत की मुताबिक निःशुल्क पौधें ले सकते है। उन्होंने अधिकारियों से
कहा कि उनकी मांग अनुसार उपलब्ध कराए गए पौधें और पौधारोपण की जानकारी निर्धारित
प्रपत्र में भेज दें।