महासमुंद : मनरेगा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ... - CG Sandesh

महासमुंद : मनरेगा के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विशेष पौधरोपण अभियान शुरू

मनरेगा श्रमिकों, स्वसहायता समूहों और पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि 1 अगस्त तक लगाएंगे पौधे

भारत देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 19 जुलाई से प्रदेश भर में विशेष पौधरोपण अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के तहत मनरेगा श्रमिकों, स्वसहायता समूहों के सदस्यों, दिव्यांगजनों, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के पदाधिकारियो,अधिकारी-कर्मचारियों एवं महिलाओं द्वारा किया जाएगा । इसकी शुरुआती 19 जुलाई से हो गई है ।यह गांवों में पौधरोपण आगामी 1 अगस्त तक किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत आकाश। छिकारा ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ के साथ महासमुंद ज़िले मैं भी इस दौरान सड़कों के किनारे, ग्राम पंचायतों, शासकीय स्कूलों व आंगनबाड़ी परिसरों तथा डबरी व तालाब की मेड़ों पर वृक्षारोपण के साथ ही सामुदायिक भूमि पर ब्लॉक प्लांटेशन किया जा रहा है । राज्य मनरेगा कार्यालय ने पौधरोपण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश मैदानी अमले को दिए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें