बसना : दूसरी महिला से था अवैध संबंध,  इसलिए गाला दबाकर कर दी... - CG Sandesh

बसना : दूसरी महिला से था अवैध संबंध, इसलिए गाला दबाकर कर दी पत्नी की हत्या... और फिर लटका दिया फांसी पर..

बसना थाना अंतर्गत एक महिला को उसके पति ने गाला दबाकर हत्या कर दी, फिर उसे फांसी पर लटका दिया ताकि आत्महत्या लगे। मामले का खुलासा पुलिस की मर्म जांच से हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को भालुपटेरा के ग्राम सरपंच मनोज प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका सुशीला बंजारा पति राधेश्याम बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी भालूपतेरा 13 जुलाई के शाम 7:00 बजे अपने घर के म्यार में साड़ी की फंदा से लटक कर फांसी लगा ली थी जिसे बचाने के लिए फांसी के फंदे को उतारकर उपचार हेतु सेवा भवन अस्पताल जगदीशपुर में भर्ती किए थे । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि मृतिका सुशीला नायक व आरोपी राधेश्याम नायक का आपसी, घरेलू परिवारिक विवाद एवं किसी दूसरे महिला के साथ अवैध संबंध में होने की बात को लेकर तथा शादी के बाद से अभी तक गर्भ में नही ठहरना कि बात पर से वाद विवाद कर अक्सर लडाई झगडा होते रहते थे जिसके कारण आरोपी अपनी पत्नी मृतिका से परेशान रहने लगा, इसके बाद आरोपी द्वारा अपनी पत्नी मृतिका सुशीला नायक उम्र 25 साल को घरेलु परिवारिक विवाद के कारण गला दबाकर हत्या कर दिया. फिर उसे फांसी पर लटका दिया,  मामले में पुलिस ने आरोपी राधेश्याम पिता सालिकराम नायक जाति बंजारा उम्र 22 वर्ष निवासी भालूपतेरा पर धारा 302 भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया है ।

 



अन्य सम्बंधित खबरें