सर्व यादव समाज द्वारा 30 जुलाई को महिला सशिक्तकरण एंव महिला ... - CG Sandesh

सर्व यादव समाज द्वारा 30 जुलाई को महिला सशिक्तकरण एंव महिला जागृति सम्मलेन का आयोजन

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पदमश्री फुलबासन बाई यादव देवभोग पहुचेंगे. 

सर्व यादव समाज के तत्वाधान में 30 जुलाई दिन शुक्रवार को महिला सशिक्तरण एंव महिला जागृति सम्मेलन का आयोजन मंडी प्रांगण में देवभोग में दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति से सम्मानित पद्मश्री, फूलबासन यादव देवभोग पहुचेंगे,

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष शालिनी यादव, अति विशिष्ट अतिथि विधायक डमरूधर पुजारी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद स्मृति ठाकुर, पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर  एंव अन्य अतिथि विशेष रूप से शामिल रहेंगे, उक्त जानकारी देते हुए मैनपुर यादव समाज के संरक्षक केनु राम यादव ने बताया कि सर्व यादव समाज जिला गरियाबंद द्वारा महिला सशिक्तरण एंव महिला जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है,

जिसको लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसमें सामाजिक संगठन के विभिन्न विषयो पर चर्चा किया जायेगा एंव हमारे गरियाबंद जिला प्रदेश स्तर के यादव समाज के महिला प्रतिनिधियों का सम्मान किया जायेगा, और इस कार्यक्रम को सफल बनाने यादव समाज द्वारा गांव गांव बैठक लेकर जोर शोर से तैयारी किया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें