नेशनल हाईवे 130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत - CG Sandesh

नेशनल हाईवे 130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत

गरियाबंद- जिला बेमेतरा के ग्राम परपोड़ी निवासी शिक्षक रविकुमार साहू पिता दशरथ साहू जो मैनपुर ब्लाक के तितलखुटि में शिक्षक था उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई घटना की रिपोर्ट राजिम निवासी उसके साथी को बताया गया तब उसका साथी गरियाबंद जिला अस्पताल पहुचा । वही घटना के विषय मे मृतक के साथी ने बताया कि ग्राम परपोड़ी निवासी रविकुमार साहू ग्राम तितलखुटि स्कूल में शिक्षाकर्मी वर्ग एक का टीचर था ,जो आज शनिवार को कल रविवार की छूटटी होने के चलते अपने घर परपोड़ी जाने ले लिए निकला था , तभी जुगाड़ थाना अंतर्गत कोदोमाली के समीप किसी अज्ञात के द्वारा रविकुमार को ठोकर मारा गया , बुरी तरह ज़ख़्मी शिक्षक को मैनपुर अस्पताल लाया गया , इस दुर्घटना में मृतक के दाया हाथ और सीने में गम्भीर चोट लगी थी जिससे उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल संजीवनी वाहन से लाया गया ,जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसकी मौत रास्ते मे ही होने की बात बताये । घटना की रिपोर्ट गरियाबंद जिला अस्पतला द्वारा सिटीकोटवाली में दे दी गई है ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें