प्रधान पाठक  सनत कुमार यादव ने कोरोना पर लिखी "कोविड-19और भा... - CG Sandesh

प्रधान पाठक सनत कुमार यादव ने कोरोना पर लिखी "कोविड-19और भावुक मन " कविता

प्रधान पाठक सनत कुमार यादव ने कोरोना पर लिखी "कोविड-19और भावुक मन " कविता

कोरोना पर सनत कुमार यादव (शिक्षक) ने कविता लिखी है. वे ग्राम – देवभोग के निवासी हैं.


"कोविड-19और भावुक मन "

          -----///----

एक तरफ ,

वायरस का ताण्डव ,

दुसरी तरफ ,

जीने की उम्मीदें ,

हसरतें सजाता ख्याली सुखद मण्डप ।।1।।

धड़कनें तेज ,

कांपता हृदय ,

अज्ञात भय ,

कहीं प्रिय का साथ छूट न जाये ?

या खुद चीर-काल सो न जाऊँ ।।2।।

रत्ती भर आश और शेष ,

जाने को लक्ष्य तक ,

कदम-ताल करता पग ,

क्या न थकित , न श्रमित होऊँ ?

या गंतव्य तक पहुँच न पाऊँ ।।3।।

जीवन-पीच के रंगमंच से ,

कई विकेट हैं गिरे धरा पर ,

खेलना तो था लम्बी पारी ,

कौन फेंक रहा ये गुगली ?

सामने खड़ा यक्ष प्रश्न ,

जवाब तलाशता भावुक मन ,

हे ! ब्रह्माण्ड को रचने वाले ,

क्या हर ओव्हर में रिस्क उठाऊँ ?

या कुछ में बल्ला डिफेंस चलाऊँ ।।4।।

     

                    -: रचियता :-

                  सनत कुमार यादव

                          शिक्षक

                  (M.A.in Hindi, D.ed.)

                निवास ग्राम - देवभोग

उन्होंने सभी आम नागरिकों से विनम्र अनुरोध किया है, कि टीका अवश्य लगा ले वें । कोविड वायरस से बचने का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है ।और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी उचित ही है ।साथ ही हमेशा साबुन से हांथ धोंयें , सार्वजनिक जगह पर मास्क पहनें एवं सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें