मैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 204 हीरा के साथ एक तस्कर गिर... - CG Sandesh

मैनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 204 हीरा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के द्वारा जिले के कमान संभालते ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे कि विभिन्न तस्करोें, अवैध शराब, जुआ/सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही करना है। इस अनुक्रम में थाना मैनपुर में हीरा तस्कर के खिलाफ कार्यवाही की गई है। गरियाबंद एसपी पारूल माथुर को मुखबीर से सूचना मिला कि देवभोग क्षेत्र से एक हीरा तस्कर मोटर सायकल से मैनपुर की ओर हीरा बेचने जा रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मैनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर घेराबंदी हेतु झरियाबाहरा की ओर रवाना किये। टीम द्वारा ग्राम बरदुला में किराना दुकान के पास मोटर सायकल में एक व्यक्ति आकर खड़ा था और संदिग्ध रूप से इधर-उधर देख रहा था। मैनपुर थाना प्रभारी सत्येन्द्र श्याम को शंका होने पर उस व्यक्ति को पुछताछ हेतु बुलाये, जिस पर वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा गया।

पुछताछ करने पर वह अपना नाम नीलम दास कश्यप ग्राम बुध्दुपारा थाना देवभोग का रहने वाला बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पेंट दाहिनेे जेब से एक कागज के पुड़िया मे लिपटा हुआ प्लास्टिक डिब्बा में हीरे जैसा कीमती पत्थर रखना पाया गया। गिनती करने पर 204 नग हीरा कीमत लगभग 22 लाख रूपये का होना पाया जिस पर धारा 91 सीआरपीसी के तहत् वैध कागजात नहीं होना बताने पर आरोपी का कृत्य धारा 379 भादवि 4(21) माइनिंग एक्ट का घटित करना पाये जाने पर पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 51/2021 कायम कर विवेचना मे लिया गया है।

गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने बताया कि जिले में तस्करों के खिलाफ एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जायेगी। पूर्व में भी माईनिंग एक्ट, वन्यप्राणी अधिनियम, नारकोटिक्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की गई है, आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही में भाग लिये टीम को पुरूष्कृत किया जावेगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मैनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम, सउनि देवकुमार वर्मा , प्रधान आरक्षक विनोद नरेटी, अंगद राव, आरक्षक दिप्तनाथ प्रधान, चुड़मणी देवता, यादराम धु्रव, सुशील पाठक, जयप्रकाश मिश्रा, दसरू नेताम, कपुरचंद नेताम, रविकांत ठाकुर, सतीश सोनकर, सैनिक पुरषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें