गीतांजली सेन को 12 वी में मिले 89%अंक - CG Sandesh

गीतांजली सेन को 12 वी में मिले 89%अंक

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 12 वीं की परिक्षा का परिणाम घोषित किया जिसमें क्षेत्र में सफलता की पराकाष्ठा को पुनः निरूपित करते हुए सेन परिवार की बेटी ने अपने परिवार का नाम पुनः रौशन किया जिसके पाश्चात् सभी ग्रामीणों और स्नेहजनों का ओत-प्रोत से परिपूर्ण शुभकामनाएँ संदेश प्राप्त होना शुरू हुआ ये बात ग्राम पंचायत गिरसूल की गीतांजली सेन पिता ठाकुर राम सेन की है जिन्होंने अपने सफ़लता और तीक्षण बुद्धी का परिचय दिया है उनके द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं मे कक्षा 10 वी मे 83% और अभी वर्तमान मे 12 वी में 89%अंक अर्जित कर अपने परिवार और समाज का नाम रौशन क्या है.

छात्रा गीतांजली से पूछे जाने पर उन्होंने ने अपने हर्ष उल्लास और प्रसन्नता से पूर्ण भाव को व्यक्त करते हुए कहा है कि मैंने आज जो भी सफलता प्राप्त किया है उसके पीछे मेरे माता पिता और मेरे सम्मानीय गुरुजनों व मार्ग प्रदत करने वाले परिवार के बड़ों का आशीर्वाद है जो मेरे निष्क्रय भावनाओ को ऊर्जा मे परिवर्तित कर हमेशा सकारात्मक कार्य को करने का बल प्रदान किया है जो सक्रियता से अपने लक्ष्य को तैयार करने में एक आत्मीय शक्ति का कार्य किया है मैं उन सभी का आशीर्वाद प्रार्थी हू जिनके सहयोग और प्रेम के फलस्वरुप आज मैं इस पायदान पर उनके भरोसा को बनाए रखी हू मैं इसी तरह अपने श्रम तप से अपने परिवार और समाज का नाम को उच्च शीर्ष पर लेने का विश्वास दिलाती हू मैं आने वाले दिनों मे प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे अपने आपको देखना चाहती हू..!


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें