तुमगांव : कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे 65 हजार रुपये की ... - CG Sandesh

तुमगांव : कमरे का ताला तोड़कर संदूक में रखे 65 हजार रुपये की चोरी.

तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम मालीडीह में 25 जुलाई 2021 को रात्रि एक व्यक्ति के घर में ताला तोड़कर 65 हजार रुपये की चोरी करने का मामला सामने आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार खेमराज पटेल सहपरिवार खाना खाकर रात्रि 10.00 बजे सो गया था, तथा घर के दूसरे कमरे में संदूक में 65,000 रूपये नगदी रकम कृषि कार्य हेतु रखा था, जहाँ वह सुबह करीबन 03.00 बजे पहुँचा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था, तथा कमरे के अंदर संदूक पेटी नहीं था, जिसका आस पास पता तलाश किया तो वह संदूक पेटी धसकुड़ के नाला के पास पड़ा था जिसका ताला टूटा हुआ था एवं उसमें रखे 65,000 रूपये नहीं था.

बताया गया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में घर के अंदर घुसकर कमरे का ताला का तोड़कर कमरे में रखे संदूक पेटी का ताला तोड़कर 65,000 नकदी रकम को चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें