तुमगांव : अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 4 पर कार्रवाई
तुमगांव पुलिस ने 26 जुलाई को मुखबिर की सुचना पर अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 4 लोगों को पकड़ा है.
जिसमे हायर सेकेन्डरी स्कुल के पास ग्राम भोरिंग में भागवत साहू पिता भरत साहू उम्र 33 साल के कब्जे से 01 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 90 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 60 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास, पोषलाल रात्रे पिता दुकालु रात्रे उम्र 22 साल साकिन अछोला के कब्जे से 01 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 45 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 30 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास, राजेन्द्र साहू पिता शोधन साहू उम्र 34 साल के कब्जे से 01 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 45 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 30 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास, राजेन्द्र साहू पिता शोधन साहू उम्र 34 साल साकिन अछोला थाना तुमगांव के कब्जे से 01 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 45 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 30 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास, जितेन्द्र साहू पिता जोधन साहू उम्र 30 साल साकिन अछोला थाना तुमगांव के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 50 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 20 रूपये व 02 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्तकर आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.