महासमुंद: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण हेतु जिला ... - CG Sandesh

महासमुंद: आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण हेतु जिला नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद: शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गाें का सर्वेक्षण कराने हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी एवं खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत अंतर्गत नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है।

कार्यालय कलेक्ट्रेट से जारी ताजा आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द को सम्पूर्ण जिले के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखण्ड महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार ंमहासमुन्द, बागबाहरा और सरायपाली के नगर पालिका अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पंचायत तुमगाॅव, पिथौरा, बसना में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी बनाया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें