मैनपुर नाली व कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने सरपंचों पर जताई नाराजगी
मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर के शांति नगर जयंती नगर मुहल्लेवासी इन दिनों बजबजाती नालियों व कीचड़ से बेहद परेशान हैं और लगातार समस्याओं के निराकरण के लिये स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को अवगत कराते सीसी रोड निर्माण की मांग कर रहे हैं।
यहां के मुहल्लेवासी तीन पंचायत ग्राम पंचायत हरदीभाठा, मैनपुर खुर्द एवं मैनपुर कला के सीमाक्षेत्र में होने के कारण समस्याओं का निर्धारण नहीं हो पाता और एक दूसरे पंचायत क्षेत्र होने का हवाला देते हुए यहां के विकास कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं। इन दोनो मुहल्लों मे बरसात के दिनों में पानी की समुचित निकासी नही ंहो पाता जिसके कारण गलियों मे सिर्फ कीचड़ का भरा रहता है और यह समस्या पिछले कई वषोर् से बनी हुई मुहल्लेवासी बेहद परेशान हैं जिन्हे संक्रमित बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।
इन दोनों मुहल्लों में पंचायतों द्वारा शासन से जारी जनकल्याणकारी योजनाओं का माकुल क्रियान्वयन तक देखने को नहीं मिलताहरदीभाठा, मैनपुर खुर्द व ग्राम पंचायत मैनपुर कला के सीमा क्षेत्र होने के कारण इस मुहल्लेवासी खुद को मजबूर असहाय व उपेक्षित महसूस करते हैं जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से मैनपुर खुर्द के सबसे बड़े मुहल्ले मे शांति नगर व जयंती नगर है। इन दोनों मुहल्लों में इन दिनों घरो के सामने कीचड़ ही कीचड़ दिखाई दे रहा है जहां दलदल युक्त कीचड़ को पारकर हर रोज मुहल्लेवासी आवागमन करने को विवश हैं। इनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है।