खेलगढिया योजना में भ्रष्टाचार करने वाले जिला समन्वयक श्याम च... - CG Sandesh

खेलगढिया योजना में भ्रष्टाचार करने वाले जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर पर कार्यवाही की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की छवी को धुमिल करने का प्रयास करने वाले जिला अधिकारी पर करे तत्काल कार्यवाही

मैनपुर - गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में छत्तीसगढ के भूपेश बघेल सरकार के काफी महत्वपूर्ण योजना ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पारम्परिक खेलकूद सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खेलगढिया योजना कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, और इस योजना के तहत मैनपुर विकासखण्ड के 256 प्राथमिक शालाओं एंव 118 मिडिल स्कूल को लाखों रूपये का राशि दो साल पहले छत्तीसगढ के भूपेश बघेल सरकार द्वारा दिया गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद का सामग्री उपलब्ध कराया जा सके लेकिन गरियांबंद जिला राजीव गांधी शिक्षा मिशन में पदस्थ जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर द्वारा राज्य सरकार के इतना महत्वपूर्ण योजना में शासन के नियमों को दरकिनार करते हुए अपनी मनमानी कर संकुल समन्वयकों को और प्रधान पाठको से खेल सामग्री के बजाय स्कूलो में टेलीविजन टी.वी का खरीदी करवाया गया है, जो पुरी तरह गलत है, और इस मामले में जब जांच किया गया, तो चौकाने वाला जांच रिर्पोट सामने आई है जिसमें प्रधान पाठको और संकुल समन्वयकों ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर के निर्देश पर खेल सामग्री के बजाय टी.वी खरीदी किये जाने का शपथ पूर्वक बयान दिया है, जांच में जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर को दोषी पाया गया है इसके बावजूद भी जांच रिर्पोट को दबाकर रखा गया है और अब तक जिला समन्वयक पर कोई कार्यवाही नही किये जाने से आज बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गरियाबंद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुचकर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर जी.आर. चौरसिया को ज्ञापन सौपकर तत्काल राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर पर कार्यवाही करने की मांग किया है, और जल्द कार्यवाही नही किये जाने पर मामले की शिकायत गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से किये जाने की बात कही है।
ज्ञापन सौपने के बाद पत्रकारो से चर्चा करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ के भूपेश बघेल सरकार गांव गरीब किसानों, मजदूरों, छात्रों और सभी वर्गो के विकास तथा कल्याण के लिए अनेक योजनाए बनाकर कार्य कर रही है, पिछले ढाई वर्षो के भीतर छत्तीसगढ में भूपेश बघेल सरकार ने जो विकास की गंगा बहाये है, उसका पुरे देश में प्रशंसा हो रही है, श्री ध्रुव ने कहा कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने खासकर आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलो में पढाई करने वाले बच्चो को पारम्परिक खेल कूद क्षेत्र में प्रोत्साहित करने खेल के क्षेत्र में उन्हे आगे बढाने काफी महत्वपूर्ण योजना खेलगढिया प्रारंभ किया और इस योजना के तहत पुरे गरियाबंद जिले के सभी स्कूलो में करोडो रूपये की राशि जारी किया गया, जिसमें राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर ने सरकार की छवी को धुमिल करने का कुथित प्रयास किया है, जिसे किसी भी सुरत में बर्दाश्त नही किया जायेगा, खेलगढिया योजना की राशि से स्कूली बच्चों के लिए खेल सामग्री खरीदी किया जाना था लेकिन जिला मिशन समन्वयक ने स्कूल के प्रधान पाठको और संकुल समन्वयको के उपर दबाव बनाकर खेल सामग्री के बजाय टेलीविजन टी.वी की खरीदी करवाया गया, और ऐसे स्थानो में टी.वी खरीदा गया है जंहा बिजली की सुविधा ही नही है जब यह मामला मिडिया के माध्यम से सामने आया तो इस मामले में दो बार जांच हुआ ब्लाॅक स्तर में और स्वंय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जांच टीम बनाकर जांच करवाई गई जिसमें जांच उपरान्त जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर को दोषी बताया गया है, श्री ध्रुव ने कहा जांच होने के बाद जांच रिर्पोट को दबाकर रखा गया, और अब तक जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर पर कार्यवाही नही किया गया है, एक तरह से छत्तीसगढ सरकार के छवी को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता बर्दाश्त नही करेगी श्री ध्रुव ने कहा जांच रिर्पोट के आधार पर दोषी पाये गये जिला समन्वयक श्याम चन्द्राकर तत्काल कार्यवाही किया जाए अन्यथा शहर कांग्रेस कमेटी इस मामले को लेकर गरियांबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर मामले की शिकायत किया जायेगा। इस मौके पर कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन आदि उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें