मृत्यु उपरांत आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई - CG Sandesh

मृत्यु उपरांत आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई

छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई सराईपाली के तत्वाधान में विगत माह संघ के 2 सदस्यों श्री सुभाष सिंह जगत और श्री बुद्धेश्वर दास वैष्णव की कोविड-19 से संक्रमण के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। संघ के द्वारा संवेदना सह आर्थिक राशि अभियान चलाकर दोनों दिवंगत साथी के परिवार को 29000-29000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। पूर्व में भी संघ के द्वारा कई साथी के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जा चुका है।

जिसमे सहायक शिक्षकगण अपने वेतन से 100 की राशि दिवंगत साथी के परिवार को सहायतार्थ प्रदान करते आए है। यहां पर यह बताना लाज़मी होगा कि, संघ के तत्परता से दोनों दिवंगत साथी के पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति भी मिल चुकी है। और उनके सेवा काल के दौरान के कटे हुए राशि का भी भुगतान किया जा चुका है।

इस मुहिम में जुड़े ब्लॉक सराईपाली के समस्त सहायक शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस विकट परिस्थिति में अपने साथियों की मदद के लिए एक अनुकरणीय कदम उठाया। और आगे भविष्य में भी ऐसे संकट आने पर सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रॉय द्वारा दी गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें