छत्तीसगढ़: जल का जलजला देखते ही देखते पानी में समा गई पूरी का... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़: जल का जलजला देखते ही देखते पानी में समा गई पूरी कार, बड़ा हादसा टला..

गरियाबंद में भारी बारिश के बीच कस नाले में कल देर रात एक कार डूबी हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है ।

गरियाबंद: 2 दिन से जारी सतत बारिश के बीच कस नाला में कल रात एक सफेद रंग की कार डूब गई । हालांकि की किसी के हताहत होने को खबर नहीं है, मगर गाड़ी पूरी तरह से पानी मे डूब गई है और केवल छत ही दिखाई दे रही है गाँव वालों के मुताबिक घटना देर रात की है मिली जानकारी के अनुसार कार सवार बिरोडार से देर रात वापस मगरलोड जा रहे थे ,वही लगातार बारिश होने के चलते नाले में पानी भरे होने के कारण कार रेत में फ़स गई और पानी की अधिक बहाव होने की वजह से बह गई , फ़िलहाल पुलिस प्रशासन मौक़े पर तैनात है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें