सर्व यादव समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली मह... - CG Sandesh

सर्व यादव समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओ का हुआ सम्मान पद्मश्री फुलबासन यादव ने महिलाओ को अपने अधिकारो के लिए संघर्ष करने के लिए किया प्रेरित

महिला शक्तिकरण एंव जागृति सम्मेलन में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने भी महिलाओ को समाज के विकास के लिए सामने आने का आह्वान

सर्व यादव समाज जिला गरियाबंद द्वारा महिला शक्तिकरण एंव महिला जागृति सम्मेलन का आयोजन देवभोग में किया गया, महिला सशक्तिकरण एंव जागृति सम्मेलन के मुख्य अतिथि बन कर पहूँची फूलबासन बाई जब महिलाओं से भरी सभा को सम्बोधित कर रही थी तो पूरा सभा खामोश होकर उन्हें सुनने लगा था।भावुक होकर भी फूलबासन बाई महिलाओं को संघर्ष के लिए प्रेरित कर रही थी।गरीबी से लड़ना सीखा तो समाज ने भी सराहा,आज इस मुकाम तक पहूँचने में दृढं संकल्प व लड़ने का जज्बा सहायक बना, इन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तरक्की के साथ साथ आत्मरक्षा पर भी ध्यान रखना होगा।बचपन मे महिला पुरुष के बीच भेदभाव लाने से परहेज करने पर ही समानता स्वस्फूर्त समाज मे आएगी।महिलाओं की आर्थिक तरक्की से ही देश का विकास सम्भव है।आयोजन में महिला शक्ति के रूप में मौजूद दुर्ग जिला पँचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद स्मृति ठाकुर,रामकली यादव,धनमती यादव, सुनीता यादव,किरण यादव ,लोकेश्वरी नेताम,नुरमती मांझी,ममता मंजरी, प्रभाती यादव,ललिता यादव, तमोतीन यादव पुलिस अधीक्षक गरियाबंद पारूल माथुर के अलावा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु,केनुराम यदु, रिखीराम यादव,यशवंत यादव,जयमल यादव,सुशील यादव समेत समाज के लिए विशेष योगदान देने वाले अन्य सभी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने भी महिलाओ को समाज के विकास के लिए सामने आने का किया आह्वान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा -माथूर

जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने कहा कि महिला जब जवाबदारी का बीड़ा उठाया,वो जो सोंच कर करती है,उसे पूरा कर लेती है, पुलिस अधीक्षक माथुर बोली बचपन से ही महिला सशक्तिकरण की ओर ध्यान है,यही वजह है कि आज उनके दो बहनें भी अच्छे मुकाम पर है। महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा,सभा के विशेष अतिथि कर रही पुलिस जवाबदेही प्रकरण की सदस्य रामकली यादव ने कहा महिलाएं अपने कर्तव्यों का पालन हमेशा किया है अब अधिकार लेने का समय आ गया है, बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाव से ही समाज का उत्थान सम्भव है ,उत्पीड़न के मामले में हमेशा महिलाओं के साथ है। विशिष्ट अतिथि जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने भी महिलाओं को अपने संघर्ष की कहानी बता कर प्रेरित किया,स्मृति ठाकुर ने बताया कि पति के मौत के बाद किस तरह संघर्ष कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति किया।नशाबंदी के लिए भी महिलाओं को आगे आने की अपील किया।


पारम्परिक घुमरा नृत्य से किया स्वागत

आयोजन में ओड़िसा परम्परा के नृत्य घुमरा नृत्य के अगुवानी में अतिथियों का स्वागत किया,सभा की शुरुवात बृंदावासी भगवान कृष्ण के पूजा अर्चना के साथ हुआ,पहली बार महिला सशक्तिकरण की दिशा में हो रहे इस आयोजन के लिए सर्व यादव समाज के इस प्रयास की भारी सराहना किया गया


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें