ग्राम सभा में ग्रामीणों ने खोला भ्रष्टाचार का पोल - CG Sandesh

ग्राम सभा में ग्रामीणों ने खोला भ्रष्टाचार का पोल

मैनपुर जनपद पंचायत अंतर्गत जिस पंचायत से पंचों ने पदमुक्ती को लेकर ज्ञापन सौंपी थी उसी पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन होने से ग्रामीणों द्वार ग्राम सभा में उपस्थित होकर पंचायत में किए गए विकास कार्यों की जानकारी मांगी जिनमें सरपंच के द्वारा गोल मोल जबाव देने की बात सामने आईं है तथा सरपंच चुप्पी साधी रही जिसके चलते ग्रामीणों ने आक्रोशता के साथ पिछले रिकॉर्ड का जबाव मांगा जिसमें पुरी तरह से भ्रष्टाचार देखे जाने की बात हो रही है.

पंचायत में निर्माण कार्य किए बिना ही लाखों की राशि का आहरण होना पाया गया है ग्रामीणों के द्वारा पंचायत में हुए कार्य को ग्राम सभा में फर्जी घोषित किया. रोजगार सहायक द्वारा भी बिना कार्य के जनप्रतिनिधि को मनरेगा में मस्टर रोल जारी करने की भी बात सामने आ गई.

ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करते हुए covid 19 के नियम शर्तों के साथ स्कूल खोलने से 27 जाती प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं तालाब की नीलामी को तत्कालिक प्रभाव से निरस्त किया गया इस तरह से शांति पूर्ण तरीकों से ग्राम सभा का समापन किया गया.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें