महासमुंद : कलेक्टर ने श्री धाम इंडस्ट्रीज में घटना की जाॅच क... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने श्री धाम इंडस्ट्रीज में घटना की जाॅच के दिए निर्देश

 बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में आज शाम श्री धाम इंडस्ट्रीज में तेल बनाने वाली फैक्ट्री (फर्नेश आॅयल) रिएक्टर का ढक्कन खुलने से एकाएक ब्लास्ट हो गया। समीप में काम करने वाले चार श्रमिक झुलस गए। उक्त जानकारी सहायक संचालक उद्योग ने दी। खबर मिलते ही कलेक्टर डोमन सिंह ने फैक्ट्री मालिक को घटना में सभी झुलसे मजदूरों का राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल (बर्न यूनिट) में बेहतर से बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने औद्योगिक सुरक्षा के अंतर्गत सहायक संचालक उद्योग आशुतोष पाण्डे को तत्काल जाॅच करने के निर्देश दिए। 

फैक्ट्री के मालिक द्वारा चारों मजदूरों को राजधानी रायपुर स्थित कालड़ा हाॅस्पिटल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस दौरान फैक्ट्री मालिक भी स्वयं मौजूद है। कलेक्टर सिंह ने तुरंत घटना स्थल पर एसडीएम महासमुंद भागवत जायसवाल को भेजा। मिली जानकारी अनुसार सभी झुलसे मजदूर मुकेश राय, गुड्डू राय, हर किशोर राय और शैलेस राय शिवान झपरा बिहार के रहने वाले हैं। सभी का निजी हाॅस्पिटल कालड़ा में ईलाज चल रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें