महासमुंद : अपर कलेक्टर नायक को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई - CG Sandesh

महासमुंद : अपर कलेक्टर नायक को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

महासमुंद में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व अपर कलेक्टर जोगेंद्र नायक को आज सेवा निवृत्त (अर्द्धवार्षिकी पूर्ण) होने पर जिला कार्यालय परिवार द्वारा उन्हें आज शनिवार कलेक्टर सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने शाॅल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री नायक के स्वस्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के पश्चात अब अपने परिवार एवं समाज को भरपूर समय देंगे। श्री नायक ने अपने 39 वर्ष की शासकीय सेवा के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य किया। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया।

संयुक्त कलेक्टर सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि उन्होंने कोविड को मात दी और कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम प्रवासी मजदूरों की घर वापसी जैसे कार्यों में भी अपर कलेक्टर का महती भूमिका रही है।  डिप्टी कलेक्टर सीमा ठाकुर, पूजा बंसल सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने संबोधन किया। अपर कलेक्टर  जोगेन्द्र नायक ने अपने 39 वर्ष के सेवाकाल के अनुभव साझा किए। आभार प्रदर्शन डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी और संचालन डीपीओ  रेखराज शर्मा ने किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें