सोनमणि बोरा को भारत सरकार में संयुक्त सचिव, भूमि संसाधन विभा... - CG Sandesh

सोनमणि बोरा को भारत सरकार में संयुक्त सचिव, भूमि संसाधन विभाग का जिम्मा

आईएएस अविनाश चंपावत अब संभालेंगे राज्य संसदीय कार्य विभाग जिम्मेदारी

रायपुर। आईएएस सोनमणि बोरा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आज राज्य सरकार ने यहाँ से कार्यमुक्त कर दिल्ली जाने की अनुमति प्रदान कर दी है। बोरा संयुक्त को केंद्र में संयुक्त सचिव, भूमि संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

99 बैच के आईएएस बोरा को कुछ माह पूर्व ही भारत सरकार मेें पदभार दिया गया था। वे राज्य सरकार से कार्यमुक्त होने का इंतजार कर रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली के आदेश क्र. 33/03/2021-EO(SM-1), दिनांक 14.05.2021 के तारतम्य में सोनमणि बोरा, भा.प्र.से. (छ.ग. 1999), सचिव, संसदीय कार्य विभाग की सेवायें कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से पाँच वर्ष की अवधि के लिये भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली को संयुक्त सचिव, भूमि संसाधन विभाग के पद पर नियुक्ति हेतु तत्काल प्रभाव से सौंपी जाती है।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने आईएएस अविनाश चंपावत को वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। जारी आदेश में कहा है कि अविनाश चंपावत, भा.प्र.से. (2003). सचिव, जल संसाधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, संसदीय कार्य विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें