महासमुन्द: कलेक्टर पहुंचे स्कूल बच्चों से जानी प्रतिक्रिया, ... - CG Sandesh

महासमुन्द: कलेक्टर पहुंचे स्कूल बच्चों से जानी प्रतिक्रिया, बच्चें बोले सहपाठियों और शिक्षकों से न मिलने का था मलाल लेकिन अब खुश

महासमुन्द: कोरोना काल के चलते लम्बी अवधि के बाद सोमवार 02 अगस्त से खुले स्कूल में कलेक्टर डोमन सिंह ने आज आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला, महासमुन्द पहुंचकर छात्र-छात्राओं के पढ़ाई-लिखाई संबंधी जानकारी ली।

कलेक्टर ने बच्चों से इतने दिनों बाद स्कूल न आने और अब स्कूल खुलने पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। छात्राओं ने बताया कि कोविड के कारण घर पर ही आॅनलाईन पढ़ाई करती थी। किंतु अपने सहपाठियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं और खेलकूद न कर पाने का भी मलाल जहन में रहता रहता था। लेकिन अब स्कूल खुल गए है तो काफी अच्छा महसूस कर रहें हैं। आॅनलाईन पढ़ाई से ज्यादा शिक्षक द्वारा प्रत्यक्ष रूप से पढ़ाई कराना जल्दी समझ में आता है।

इस मौंके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, सहायक संचालक जिला शिक्षा हिमांशु भारतीय एवं स्कूल प्राचार्य एस. चन्द्रसेन साथ थी।

कलेक्टर डोमन सिंह ने बच्चों से कोविड-19 की सावधनी और उससे बचाव के संबंध में भी पूछा। कलेक्टर श्री सिंह बच्चों द्वारा बतायी गयी कोविड के बचाव और सावधानियों की बातों से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बतायी गयी बातें सोशल डिस्टेंसिंग, मुॅह पर माॅस्क और सैनिटाईजर और हाथों को धोतें रहने का हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अदृश्य दुश्मन को मात देने का यह बेहतर तरीका है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने और अपने आस-पास जो 18 वर्ष से अधिक है और जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया हैं, उन्हें लगवाने के लिए प्रेरित करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें