बसना : मन्दिर में घुंसकर तोडफोड गाली गलौच कर धार्मिक भावनाओं... - CG Sandesh

बसना : मन्दिर में घुंसकर तोडफोड गाली गलौच कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने पर मामला दर्ज.

शिकायतकर्ता एवं ग्रामवासी ने पुलिस को बताया कि ग्राम जगदीशपुर बस्तीपारा में ग्रामवासियो के सहयोग से हनुमान मंदिर का निर्माण किये हैं । 24 जुलाई 2021 को गुरूपुजन के उपलक्ष्य में साफ सफाई कर रहे थे एवं सिमेंट सीट लगा रहे थे कि उसी समय आरोपी निशिष्ट एवं उसकी पत्नि पंकजनी सिंह के द्वारा मौके पर पहुंचकर सिमेंट सीट क्यों लगा रहे हो कह कर गाली गुप्तार कर मंदिर में लगे झंडी और फुल पौधा को उखाड कर फेंक दिये तथा मंदिर में दोनो थूककर अपमानित किये जिसे मना करने पर लडाई झगडा पर उतारू हो रहे थे । आरोपीगणो के इस प्रकार के कृत्यों से आवेदक गणों के धार्मिक भावनाओं को काफी ठेस पहुंचा है.

जांच पर पाया कि आरोपीगणों द्वारा द्वेशपूर्ण भावना से धार्मिक स्थल का अपमान कर आवेदक गणों के धार्मिक भावनाओ को आहत पहुंचाया गया है । सम्पूर्ण जांच पर अपराध धारा 295(क), 34 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें