महासमुन्द: जल परीक्षण प्रयोगशाला को एनएबीएल से मिली मान्यता,... - CG Sandesh

महासमुन्द: जल परीक्षण प्रयोगशाला को एनएबीएल से मिली मान्यता, कलेक्टर ने स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई

महासमुन्द: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी महासमुन्द अंतर्गत संचालित जल परीक्षण प्रयोगशाला महासमुन्द को राष्ट्रीय परीक्षण और अंश शोधन प्रयोगशाला सत्यापन बोर्ड (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फाॅर टेस्टिंग एंड कैलिबे्रशन लेबोरेटरीज) मान्यता दी गयी है। कलेक्टर डोमन सिंह को उक्त जानकारी और मान्यता पत्र कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एस.एस. धकाते ने सौंपा। कलेक्टर सिंह ने इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी।

कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि अब जिले के आम नागरिक जल परीक्षण करा सकते है। जिससे जल परिणाम में परिशुद्धता मिलेगी। इस मौकें पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार ठाकुर, उप अभियंता एस.एस. लोधी और केमिस्ट अजय कुमार प्रजापति मौजूद थे। धकाते ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 वाॅ नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फाॅर टेस्टिंग एंड कैलिबे्रशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) मान्यता प्राप्त जल परीक्षण प्रयोगशाला है। यह प्रयोगशाला कार्यालय कलेक्टर के सामने परिवहन कार्यालय के पास संचालित है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें