छूईपाली के पास स्थित टोल प्लाजा में कार्यरत स्थानीय कर्मचारि... - CG Sandesh

छूईपाली के पास स्थित टोल प्लाजा में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों और बाहर से आए कर्मचारियों में भेदभाव करने का आरोप लगते हुए स्थानीय युवाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

बसना ब्लॉक के छूईपाली के पास नेशनल हाईवे पर बीएससीपीएल द्वारा संचालित टोल प्लाजा में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सुचना के हटाये जाने से नाराज़ स्थानीय युवाओं ने टोल प्लाजा कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप है की वहां कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों और बाहर से आए टोल कर्मियों के बीच भेदभाव किया जा रहा है व शिकायत करने पर अंतर राज्य स्थानांतरण कर दिया जा रहा है तथा स्थानीय कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सुचना के हटाया जा रहा है.

जबकि कंपनी प्रबंधन का कहना है की कर्मचारियों को नहीं हटाया जा रहा है, उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है.

स्थानीय कर्मचारी जिन्हें आँध्रप्रदेश स्थानांतरित किया जा रहा है उनमे बंशीधर मुखर्जी, रसिक साहू, कुलेश चौहान, गिरधारी, दीपक बरगी, चंद्रशेखर सागर, हितेश प्रधान, अरुण कुमार समरोली, नरेन्द्र साहू एवं भारत बघेल शामिल हैं.


अन्य सम्बंधित खबरें