महासमुंद: सभी सीएससी में होंगे चार-चार विशेषज्ञ चिकित्सक, चि... - CG Sandesh

महासमुंद: सभी सीएससी में होंगे चार-चार विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सकों की भर्ती हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू‘ 16 को

इच्छुक अभ्यर्थी वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है...

महासमुंद: जिले के लोगों को जल्द ही और बेहतर चिकित्सकीय सेवाएॅ मिलने लगेंगी। कोरोना काल के चलते और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कलेक्टर डोमन सिंह ने महासमुन्द जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रांे (सीएचसी) में चार-चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक-एक शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, पैथोलाॅजी एवं निश्चेतना विशेषज्ञ चिकित्सक हो जाएँगे। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार  (walk&in interview½ 16 अगस्त को होगा।

यह साक्षात्कार प्रातः 10ः30 बजे से होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय में वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ के 04 पद, निश्चेतना विशेषज्ञ 05 पद एवं पैथोलॉजिस्ट 05 पदों पर संविदा भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञापन, नियम एवं शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप जिले के वेबसाइट www-mahasamund-gov-in पर अपलोड किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सूचना पटल में भी अवलोकन किया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें