बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस क... - CG Sandesh

बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका

बसना, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देश पर भाजपा मंडल,बसना,गढ़फुलझर,भंवरपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली बिल में 8% की बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में कोंग्रेस सरकार का पुतला दहन शुक्रवार को किया गया।

शहीद वीर नारायण सिंह चौक बसना में बिजली बिल के बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सरकार का पुतला दहन हुआ जिसमें भाजपा के तीनों मंडल बसना,गढ़फुलझर,भंवरपुर के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, माधव साव ने बताया कि कांग्रेस अपनी धोषणा पत्र में बिजली बिल आफ का वादा कर लोगो को गुमराह की है अब बिजली बिल में 8% की बढ़ोतरी कर आम जनता को राहत की सांसें लेने नही दे रही।

महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा एवं विकाश वधवा ने संयुक्त रूप से बताया कि बिजली बिल हाफ का वादा कर रातों रात कांग्रेस सरकार ने विद्युत नियामक आयोग में बिना सुनवाई छल से बिजली की दरें बढ़ाकर छत्तीसगढ़ की जनता से लूट की तैयारी की हैं।क्या यही था कांग्रेस का गड़बो नवा छत्तीसगढ़।

पुतला दहन में मुख्य रूप से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,सतीश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,माधव साव,महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,जन्मजय साव,अखिलेश भोई,चन्द्रशेखर पांडे,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,विकाश वधवा,मनोज अग्रवाल,महेंद्र सिंह अरोरा,रणवीर सिंह छाबड़ा,संजय भोई,प्रदीप मालिक,उग्रेसन सोनी,नरेंद्र यादव,तुलसी साव,दयासागर बारीक,उमलेश साव,अरविंद मिश्रा, जसवीर सिंह, जयनारायण पटेल,मुजम्मिल कादरी,विजय भोई,प्रकाश सोनी,राजेश साव,सुंदर मणि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें