महासमुंद : तीसरी लहर की आशंका के बीच आगामी चुनाव की तैयारी म... - CG Sandesh

महासमुंद : तीसरी लहर की आशंका के बीच आगामी चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टियाँ, उड़ाई जा रही कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियाँ.

महासमुंद जिले में आज की दो तस्वीरें निकलकर सामने आई, एक तस्वीर जिसमे चिटफंड का पैसा वापस लेने हेतु आवेदन जमा करते लोग अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय के बहार कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन करते नजर आये, तो दूसरी तस्वीर भारतीय जनता पार्टी के उन कार्यकर्ताओं की है जो पिथौरा, बसना और सरायपाली में बिजली बिल में की गई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का पुतला फूंकते हुए नजर आये, और कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ाई.


पहली तस्वीर वायरल हुई जो आम नागरिकों की थी, कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ी तो मामला प्रतिष्ठित सेटेलाईट चैनल तक पहुँच गया. वहीं दूसरी तस्वीर जिसमे भाजपा कार्यकर्ता हैं, इनके द्वरा भी कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ाई गई लेकिन जब खबर बनी तो बस ये कांग्रेस का पुतला फूंकते हुए नजर आये. हलाकि यह बस भाजपा कार्यकर्ता तक ही सीमित नहीं है, कांग्रेस के भी कार्यकर्ता, बड़े नेता, विधायक भी मुश्किल स्थिति का दौर देखते हुए भी गाइडलाइन को नजर अंदाज करते देखे जा सकते हैं. फोटो खिचवाने के चलते ये संकट को समीप बुला रहे हैं.



कहावत है जैसी राजा वैसी प्रजा, जब तस्वीरें इन जनप्रतिनिधियों की सोशल मिडिया में, अख़बारों में कोविड-19 के नियमों की धज्जियाँ उड़ाती हुई नजर आएगी, तो आम नागरिक पर इसका क्या असर होगा ? लॉकडाउन ख़त्म का ऐलान होते ही ये जनप्रतिनिधि ही सबसे पहले कोविड-19 गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ाते नजर आते हैं, उसके बाद आम नागरिक.



अब जैसे-जैसे चुनाव नस्दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे विपक्षी पार्टियाँ जोर शोर से सत्ता पक्ष का विरोध करती नजर आ रही है, चाहे वह केंद्र की बात हो या राज्य की. ऐसे में अब आप सावधान रहे, भीड़ वाली जगह जाने से बचें और मास्क का उपयोग करें. क्योंकि कोरोना का प्रकोप राजनैतिक गतिविधियों में कम और आम नागरिकों पर अधिक रहता है.




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें