महासमुंद: हेलमेट लगाए वाहन चालकों को चाॅकलेट देकर किया सम्मा... - CG Sandesh

महासमुंद: हेलमेट लगाए वाहन चालकों को चाॅकलेट देकर किया सम्मानित

महासमुंद: यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुन्द भागवत जायसवाल और नायब तहसीलदार देवेन्द्र नेताम ने आज शहर में यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाए वाहन चालकों को चाॅकलेट देकर स्वागत किया गया। हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों ने बताया कि वे हेलमेट पहनकर वाहन चलाते है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते है।

मालूम हो कि कलेक्टर डोमन सिंह ने पदभार सम्भालने के बाद अपनी पहली बैठक में महासमुंद जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में सबसे बड़ी वजह बाईक चालकों का हेलमेट नहीं पहनना रहा है। उन्होंने इसके लिए लोगों को जागरुक करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि हेलमेट पहनने वालों को चाॅकलेट, पेन, फुल इत्यादि देकर उनका स्वागत किया जाए। हेलमेट नहीं लगाने वालें चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक करें। इससे यातायात पुलिस की भी मदद होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें