महासमुंद: जिला अस्पताल में लगेगी 45 से अधिक उम्र एवं 18 से 44 वर्ष के पात्र व्यक्तियों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज
22 स्वास्थ्य केन्द्रों में लगेगी कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय डोज
महासमुंद: महासमुन्द विकासखण्ड के 22 सत्र स्थलों पर 45 उम्र से अधिक आयु एवं 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को रविवार 08 अगस्त को कोविशिल्ड की प्रथम एवं दूसरी डोज लगायी जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने टीकाकरण केन्द्रों के नाम जारी कर दिए है।टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में आज 08 अगस्त को 45 से अधिक उम्र एवं 18 से 44 वर्ष के पात्र
हितग्राहियों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगायी जाएगी। टीकाकरण प्रातः 10ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक होगा।
कोविशिल्ड की प्रथम एवं दूसरी खुराक महामसुन्द विकासखण्ड के महासमुन्द शहर के अंतर्गत सत्र स्थल शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा, तहसील कार्यालय के पीछे टाऊन हाॅल, शासकीय कलाबाई स्कूल शंकर नगर, रंगमंच पीटियाझर, टाऊन हाॅल गार्डन के पास नयापारा, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र कुम्हार पारा, ठेठवार भवन नयापारा, सेन समाज भवन ईमली भाठा, शासकीय प्राथमिक शाला दलदली रोड नयापारा, भैंरव मंदिर गंजपारा, आॅगनबाड़ी केन्द्र मौंहारी भाठा, पब्लिक कोठी कुर्मीपारा, आॅगनबाड़ी केन्द्र पुराना मलेरिया आॅफिस के पास, सार्वजनिक भवन गुरूघासीदास वार्ड 21 महासमुन्द, सबिना आॅगनबाड़ी केन्द्र वार्ड 5 संजय नगर महासमुन्द, आॅगनबाड़ी केन्द्र मछली बाजार के पास नयापारा, दुर्गा चैक सुभाष नगर, शारदा मंदिर के पास तुमगाॅव रोड एवं शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन बागबाहरा रोड सत्र स्थल में टीका लगाया जाएगा। इसी तहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगाॅव, उप स्वास्थ्य केन्द्र पचरी एवं ग्राम पंचायत बरभाठा के सत्र स्थल पर टीकाकरण होगा।