महासमुन्द : चारो आरोपियो से 158 नग देशी, अंग्रेजी शराब व 2 मोटरसाइकिल व नगदी भी जप्त.
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द दिव्यांग पटेल ने प्रत्येक थाना/चैकी प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना चोकी प्रभारीयों द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब, जुआ, मादक पदार्थ परिवहन आदि पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 06/08/2021 को जरिये मुखबिर सुचना मिली की ग्राम पचेडा तालाब पार के पास भारी मात्रा में अवैध शराब बिक्री कर रहे। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना खल्लारी पुलिस की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा निशानदेही पर मौका तालाब पार ग्राम पचेडा खल्लारी में पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर दो व्यक्ति उपस्थित मिले जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम (01.) हिरउ राम माण्डले पिता चोवालाल माण्डले उम्र 49 वर्ष सा. ग्राम पचेडा थाना खल्लारी महासमुन्द तथा (02.) जावेद खान पिता अहमद खान उम्र 34 वर्ष सा. स्टेशनपारा महासमुन्द के निवासी है। उक्त दोनो व्यक्तियों से संफेद रंग की बोरी में रखे 89 पौवा देशी मंदिरा प्लेन व 09 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा मिला। आरोपियों के कब्जे से 89 पौवा देशी मंदिरा प्लेन व 09 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा कुल 98 पौवा शराब व नगदी रकम 3270/- रूपये तथा 01 नग मोटर सायकल जप्त कर थाना खल्लारी में आरोपियों के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
02.) इसी प्रकार थाना महासमुन्द क्षेत्र में दिनांक 07.08.2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति स्कुटी में अवैध शराब परिवहन करते महासमुन्द की ओर जा रहे है सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना कोतवाली महासमुन्द पुलिस की टीम को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा निशानदेही पर बेमचा से महासमुंद की ओर आने की सूचना पर मौका उत्तम फ्यूल्स पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम (01.) अकाश यादव पिता दिलीप यादव उम्र 29 वर्ष सा. रेलवे काॅलोनी नयापारा महासमुन्द (02.) अमजद अली पिता कासिम अली उम्र 19 वर्ष सा. अटल आवास नयापारा महासमुन्द के निवासी है। उक्त दोनो व्यक्तियों से स्कुटी के सीट में रखे 60 पौवा देशी मंदिरा प्लेन शराब मिला। आरोपियों के कब्जे कुल 60 पौवा शराब व 01 नग जुपीटर स्कुटी जप्त कर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पुलिस) महासमुन्द श्री नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शेर सिंह बन्दे, थाना प्रभारी खल्लारी श्रीमति दीपा केवट, सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपुत, प्रआर. प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव,प्रधान आरक्षक चेतन सिन्हा,श्रवण कुमार दास, प्रवीण शुक्ला, आर0 शुभम पाण्डेय, पीयूष शर्मा, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर, कामता आवडे, छत्रपाल सिन्हा,भूपेंद्र सिन्हा, अजय जांगडे, लाला राम कुर्रे थाना खल्लारी व थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द पुलिस की टीम द्वारा की गई है।