डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) द्वारा स्कॉलरशिप के लिए ... - CG Sandesh

डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) द्वारा स्कॉलरशिप के लिए जांजगीर में आंदोलन 10 अगस्त को

जांजगीर में कचहरी चौक से नेताजी चौक तक रैली सुबह 10 बजे से

डॉ. अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन(DAVS) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम सोलंकी जी, राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कुमार टंडन के निर्देशानुसार, जांजगीर चांपा जिला अध्यक्ष तरुण भारद्वाज व जिला, ब्लॉक कमेटी द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ स्कॉलरशिप सहित 10 सूत्रीय माँगो को लेकर 10 अगस्त 2021 को जांजगीर में विशाल रैली व ज्ञापन प्रदर्शन किया जायेगा व कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा | जांजगीर में कचहरी चौक से नेताजी चौक तक सुबह 10 बजे से भव्य रैली निकाला जायेगा |जिसमें निम्नलिखित माँगें शामिल हैं -

1. शैक्षणिक सत्र 2020-21 के स्नातक स्तर तथा उच्च शिक्षा के के छात्र - छात्राओं को स्कॉलरशिप का पूरी राशि प्राप्त नहीं हुआ है| अतः सभी पात्र छात्र -छात्राओं को पूरी छात्रवृत्ति राशि जल्द प्रदान किया जाय |

2. राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा(NMMSE) तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना(NTSE) वर्ष 2008 से वर्ष 2019 तक की स्कॉलरशिप राशि छत्तीसगढ़ के चयनित छात्र -छात्राओं को नहीं मिल पाया है| अतः सभी चयनित छात्र - छात्राओं को उपरोक्त दोनों स्कॉलरशिप योजना की पूरी राशि जल्द प्रदान किया जाय व इतने समय से स्कॉलरशिप क्यों नहीं मिल पाया था इस सम्बन्ध में निष्पक्ष जाँच व दोषियों पर कार्रवाई किया जाये तथा छात्रवृत्ति राशि देर से प्रदान करने के लिए सभी छात्र -छात्राओं को मुवावजा के रूप में अतिरिक्त राशि भी प्रदान किया जाय |

3. छत्तीसगढ़ में Covid 19 के कारण लॉकडाउन में स्कूल /कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं ना होने के बाद भी स्टूडेंट्स से मासिक शुल्क लिया जा रहा है| अतः सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित करें की किसी स्टूडेंट्स से मासिक शुल्क ना लेवें तथा जिन स्टूडेंट्स से मासिक शुल्क ले चुके हैं उनको वापस किया जाय |
4. शैक्षणिक सत्र 2018 से 2021 तक कक्षा 9वीं, 10वीं,11वीं तथा 12 वीं कक्षा के छात्रवृत्ति के लिए पात्र बहुत से स्टूडेंट्स को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाया है अतः छत्तीसगढ़ के समस्त विद्यालय से जानकारी इकठ्ठा कर सभी स्टूडेंट्स को पूरी राशि भुगतान किया जाय |
5. इंजीनियरिंग, ITI स्टूडेंट्स का भी छात्रवृत्ति की पूरी राशि नहीं मिल पाया है| अतः इन सभी स्टूडेंट्स को पूरी छात्रवृत्ति राशि उपलब्ध कराया जाय |

6. दिनांक 14/06/2021 को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए जशपुर कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी शिक्षक भर्ती पत्र क्रमांक 638 में 182 पदों पर संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण की अवहेलना करते हुए आरक्षण नहीं दिया गया
है| अतः उपरोक्त शिक्षक भर्ती में आरक्षण दिया जाय |
7. छत्तीसगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण पुनः बहाल किया जाय |
8. जांजगीर चांपा जिला के समस्त सरकारी संस्थाओं में जैसे स्कूल कॉलेज बैंको के कार्यलयों में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की छाया चित्र लगाया जाये ।

9. जांजगीर चांपा जिले के समस्त स्कूल कॉलेज में आवश्यक्ता अनुसार मरम्मत साफ सफाई कराई जाएं।

10. जांजगीर चांपा जिला के समस्त ग्राम व ग्राम पंचायत में 8 वीं तक स्कूल अनिवार्य रूप से बनाया जाये |

उपरोक्त माँगों को अगर जल्द पूरा नहीं किया गया तो प्रशांत कुमार टंडन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दिया गया है | DAVS द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 8103030513 जारी किया गया है|


अन्य सम्बंधित खबरें