बसना : सब्जी मार्किट से मांस-मछली की दुकान नहीं हटी तो बुधवा... - CG Sandesh

बसना : सब्जी मार्किट से मांस-मछली की दुकान नहीं हटी तो बुधवार से मार्केट बंद, सर्व हिन्दू समाज औऱ सब्जी व्यापारी का निर्णय.

बसना नगर के बाजार पड़ाव में आज शाम 5 बजे सब्जी व्यापारी और सर्व हिन्दू समाज का बैठक हुआ जिसमे यह निर्णय लिया गया कि यदि मंगलवार तक मांस-मछली की दुकान सब्जी मार्किट से नहीं हटाई जाती है तो बुधवार से सब्जी मार्केट बंद किया जायेगा, ये निर्णय सर्व हिन्दू समाज औऱ सब्जी व्यापारी ने लिया है.

आपको बता दें कि विगत कई वर्षों से मटन चिकन मछली की दुकान को हटाने के लिए हिन्दू समाज ने कई बार मौखिक, लिखित आवेदन नगर पंचायत बसना को दिया. लेकिन इस पर अब तक कार्यवाही नही होंने के कारण एवं सब्जी व्यापारियों की जगह पर जबरन मछली दुकान खुल गई. जिसके बाद से हमेशा विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है.

सब्जी व्यापारियों ने बताया कि मांस-मछली की दूकान लगाने वाले स्थानीय नगर के हैं, और उनके आने के पहले सुबह-सुबह ही कब्ज़ा जमा कर बैठ जाते हैं, एक सब्जी व्यापारी ने बताया कि जिस जगह पर वह विगत 15 वर्षों से सब्जी बेच रहा था उस स्थान पर भी मांस-मछली बेचे जानी लगी है, जिन्हें कुछ कहने पर विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है.

कई सब्जी व्यापारियों को कहना है कि मार्किट में चारों तरफ मांस-मछली की दूकान फैल गई है, जहाँ-जहाँ सब्जी दुकाने इन दुकानों से जुड़ी हुई है वहां शाकाहारी लोग आना पसंद नहीं करते, बदबू के कारण उनका व्यापार ठप रहता है.

सब्जी व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक मांस-मछली की दुकान सब्जी मार्किट से नहीं हटाई जाती है तो बुधवार से सब्जी मार्केट बंद किया जायेगा.

राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश मंत्री महेंद्र साव ने बताया कि जिले में सभी जगह सब्जी और मटन, मछली की दूकान अलग-अलग जगहों पर है, लेकिन बसना नगर में जबरन मांस-मछली के व्यापारियों ने सब्जी व्यापारियों की जगह पर कब्ज़ा किया है. जो कि सब्जी व्यापारियों से साथ अन्याय है. और राष्ट्रीय बजरंग दल उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर हक़ के लिए लड़ने को तैयार है, और यदि मार्किट अलग-अलग नहीं की जाती है तो सब्जी व्यापारियों के मार्केट बंद का समर्थन किया जायेगा.


वहीँ नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने बताया कि विगत दिनों में बाजार में दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ था जिसकी जानकारी मिलने पर कुछ दिन पहले नगर पंचायत परिषद में सफाई कर्मियों के साथ बैठक में उक्त समस्या के समाधान के लिए बात रखी गई थी, इस दौरान नगर पंचायत सीएमओ उपस्थित नहीं थे. जिसमें अध्यक्ष एवं इंजीनियर द्वारा बताया गया की चिकन मटन एवं मछली मार्केट को एक जगह जल्द ही व्यवस्थित किया जाएगा वह जगह वार्ड नंबर 4 और ओवरबीच के निचे बनाया जायेगा.

आपको बता दें कि इस जगह पर पहले स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, रथ आयोजित किया जाता था. इसके आलावा विश्वकर्मा जयंती, गणेश पूजा, होलिका दहन, दुर्गा पूजा का भी उत्सव मनाया जाता था. लेकिन धीरे-धीरे इन जगहों पर चारों ओर से कब्ज़ा होता गया और यह सिमट गया.


अन्य सम्बंधित खबरें