श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर भक्तों ने की महादेव की पूजा भक... - CG Sandesh

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर भक्तों ने की महादेव की पूजा भक्ति में शक्ति एवं बोल बम के जयकारे के साथ भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना

ग्राम अमलीपदर एवं आज आंचलिक क्षेत्रों के सहित पूरे विश्व भर में जहां जहां भगवान शिव के भक्त गण हैं वहां वहां आज श्रावण मास के तृतीय सोमवार में शिव भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करके आज भगवान शिव की सोमवार व्रत रखकर के भगवान की बेलपत्र धतूरा पुष्प गुड़हल आक मंदार शमी पत्र दूध दही पंचामृत एवं विभिन्न प्रकार से भगवान शिव को अर्पित करके भगवान महादेव एवं आदि शक्ति मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए आज भक्त शिव मंदिरों में एवं जहां जहां भगवान शिव का स्थान है.

वहां जाकर के भक्तगण भगवान की प्रार्थना पूजा अर्चन अभिषेक करके भगवान शिव से यही कामना कर रहे हैं कि सभी मनोकामना भगवान पूर्ण करें एवं इसी तरह सभी के ऊपर भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा बनी रहे आज शिव मंदिरों में भगवान शिव के हर हर महादेव एवं बोल बम का नारा हर जगह गूंज रहा है भक्तगण श्रद्धा पूर्वक भक्ति पूर्वक आनंदमय हो करके भगवान शिव के ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के जय घोष एवं नारे लगा कर के भगवान की आराधना पूजा कर रहे है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें