महासमुंद: 14 अगस्त को होगा सद्भावना दौड़ का आयोजन
महासमुंद: प्रतिवर्ष की भाॅति इस
वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिवस पूर्व 14 अगस्त को सद्भावना दौड़ का आयोजन होगा। इस दौड़ में
कोविड गाईड लाईन का पालन करने के निर्देश कलेक्टर डोमन सिंह ने दिए है। खेल
अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान
में होगा। उन्होंने कहा कि यह दौड़ जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम से प्रातः 07ः00 बजे शुरू होगी। मुख्यालय
के मुख्य चैंक-चैराहों कचहरी चैंक, बरोंडा चैंक, शास्त्री चैंक, सतबहनिया चैंक, टाऊन हाॅल होते हुए वापस मिनी स्टेडियम में खत्म
होगी।
खेल अधिकारी धृतलहरे ने इस सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक, मीडिया एवं पत्रकार, एन.सी.सी., स्काऊट, एन.एस.एस., रेडक्राॅस, पुलिस, वन विभाग, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएॅ, शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राएॅ, खेल संघ एवं खिलाड़ी इत्यादि से भाग लेने हेतु प्रातः 07ः00 बजे मिनी स्टेडियम में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है।