महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने आदिम जाति कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की
जनता से सीधे जुड़े निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करें - कलेक्टर सिंह
महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना की जिले में चल रहे कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2019-20 और 2020-21 में स्वीकृत निर्माण कार्याें की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अप्रारम्भ कार्य तत्काल शुरू करने कहा। कलेक्टर सिंह ने कहा कि आदिम जाति कल्याण द्वारा संचालित योजना के तहत् जिले में किए जा रहें निर्माण कार्य जो जनता से जुड़े हुए है जैसे सीसी रोड, यात्री प्रतीक्षालय, गाॅव के निस्तारी तालाब में पचरी निर्माण के साथ ही ऐसे अन्य काम जिसका सीधा संबंध आम जनता से जुड़ा होता है। उसको सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करें।डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी जिला आदिवासी
विकास पूजा बंसल ने वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के कार्यांे का गोशवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि
सीसी रोड निर्माण, प्राथमिक शाला भवन मध्यान्ह भोजन कक्ष निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, देवगुड़ी आदि स्वीकृति
निर्माण कार्याें का ब्यौंरा पेश किया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला
पंचायत आकाश छिकारा, संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर सहित
निर्माण एजेंसियों से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा
कि योजना के तहत् प्राथमिक शाला, आॅगनबाड़ी, शौचालय निर्माणक को प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
इसके साथ ही नाली निर्माण और पानी टंकी के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ
शुरू किए जाए।