बसना : बाजार के एक कोने लगाई जायेगी मछली दूकान, 3 माह बाद हो... - CG Sandesh

बसना : बाजार के एक कोने लगाई जायेगी मछली दूकान, 3 माह बाद होगा स्थाई जगह पर व्यस्थापन.

मांस मछली दुकान हटाने हुई बैठक सर्व हिन्दू समाज के आवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी ने नगर पंचायत बसना सभागार में बैठक कर हिंदूवादी संगठन के पद अधिकारी एवं मछली व्यापारी का बैठक लेकर सभी की सहमति से अस्थाई जगह पर वर्तमान में मछली दुकान बाजार के एक कोने में लगाने एवं 3 महीने के बाद स्थाई जगह पर व्यस्थापन करने की बात कही.

उक्त बैठक में प्रशासन की ओर से तहसीलदार बसना, थाना प्रभारी बसना, प्रभारी सी एम ओ नगर पंचायत बसना, अध्यक्ष नगर पंचायत बसना,  प्रदेश मंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल महेंद्र साव, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल मोहन सोनवानी, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सौरभ अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, आकाश सेंदरीया नगर अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल बसना, अमित अग्रवाल नगर अध्यक्ष आ हि प, दीपक शर्मा जिला सह संयोजक बजरंग दल, सोनू श्रीवास्तव, महेंद्र सिंग अरोरा पार्षद सोनू सोनवानी पार्षद, अभिमन्यु जायसवाल महामंत्री भाजपा, आकाश सिन्हा युवा मोर्चा अध्यक्ष, रितेश साहू, किशन साव, कैलाश यादव, पिंटू बरीहा, आनंद साव, प्रकाश साव, संजय यादव, विक्रम राणा, रति निषाद, दीपक साव, सहित सैकड़ों हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


अन्य सम्बंधित खबरें