गाडी मिलने की बातें अफवाह...कलाकार सहदेव को मिलेगा शासकीय यो... - CG Sandesh

गाडी मिलने की बातें अफवाह...कलाकार सहदेव को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ, कलेक्टर ने अफसरों को दिए निर्देश

अपनी गायकी से रातों रात सोशल मिडिया फेम हासिल कर चुके बालक सहदेव दिरदो सहित उसके परिवार को आवश्यकतानुसार समस्त विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए। सहदेव को बेहतर शिक्षा प्रदान करने, उसके परिवार को बेहतर कृषि कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही सभी विभागों को आवश्यक कार्यों के संपादन के लिए निर्देशित किया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक गाना काफी सुनने को मिल रहा है. ये कोई बॉलीवुड या हॉलीवुड सॉन्ग नहीं बल्कि बसपन का प्यार है. जी हां हम यहां बात कर रहे हैं सुकमा के सहदेव की जिन्होंने इस गाने की बदौलत इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था और रातोंरात सेंसेशन बन गए थे.

हालाँकि ऐसे भी खबरे है की MG मोटर्स ने सहदेव को गाड़ी गिफ्ट की जबकि MG मोटर्स के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने सहदेव के गाने से खुश होकर 21 हजार का चेक दिया है


अन्य सम्बंधित खबरें