बसना : मांस-मछली दूकान और सब्जी दुकान को लेकर बनी सहमति का न... - CG Sandesh

बसना : मांस-मछली दूकान और सब्जी दुकान को लेकर बनी सहमति का नहीं हुआ पालन, सब्जी व्यापारियों ने किया बंद

बसना सब्जी बाजार में कल प्रशासन द्वारा बाजार के एक कोने में मछली दूकान तथा  3 माह बाद होगा स्थाई जगह पर व्यस्थापन करने की बात पर सहमति बनी थी, लेकिन आज सब्जी व्यापारियों का कहना है कि जो सहमति दी गई थी उसके आधार पर कार्य नहीं हो पाया, जिसके चलते सब्जी व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बंद रखने का फैसला लिया है.

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन यहाँ आये और सबको अपनी-अपनी जगह बता कर जाएँ सबको बैठकर जाये तब वे अपना आंदोलन समाप्त करेंगे, वहीं बंद के साथ ही सब्जी व्यापारि अब अपना यूनियन गठन करने में लग चुके हैं, जिसके बाद वे जल्द वे जल्द ही नगरपंचायत और पुलिस थाना में जाकर ज्ञापन सौपेंगे. वहीं विवाद की स्थिति आज भी बनती रही.

आपको बता दें कि मांस मछली दुकान हटाने सर्व हिन्दू समाज के आवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी ने नगर पंचायत बसना सभागार में बैठक कर हिंदूवादी संगठन के पद अधिकारी एवं मछली व्यापारी का बैठक लेकर सभी की सहमति से अस्थाई जगह पर वर्तमान में मछली दुकान बाजार के एक कोने में लगाने एवं 3 महीने के बाद स्थाई जगह पर व्यस्थापन करने की बात कही थी.  



अन्य सम्बंधित खबरें