बसना : 4 घंटे बंद रखने के बाद वापस खुली सब्जी दुकाने.
बसना बाजार में आज लगभग 4 घंटे सब्जी दूकान बंद रखने के बाद सब्जी व्यापारियों ने तहसीलदार के आश्वाशन के बाद अपनी अपनी दूकान खोल दी. जिसके बाद अब सब्जी लेने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी.
आपको बता दें कि आज सुबह फिर से मछली दूकान और सब्जी व्यापारियों में वाद-विवाद हो गया, जिसके बाद सब्जी व्यापारियों ने दूकान बंद कर दी, जिन्हें समझाने बसना तहसीलदार, और नगर पंचायत के अधिकारी पहुंचे थे. लेकिन 2 घंटे तक समझाने की भरपूर कोशिश करने के बाद भी वे नाकाम रहे और उन्हें वापस जाना पड़ा. सब्जी वालों ने दुकाने नहीं लगाई.
सब्जी व्यापारियों ने बताया कि बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगने से कई गाँव के किसान अपनी सब्जियां बेचने बसना पहुँचते हैं, जगह की कमी होने के कारण फिलहाल उन्हें सड़कों पर दुकान लगाना पड़ता है, जिसके कारण आज विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.
सब्जी व्यापारी, बाजार में मार्ग के किनारे, सब्जी बेचने की जिद पर रहे. और किसी ने भी अपनी दूकान नहीं लगाईं, उनका कहना था कि बाजार में चूड़ी वाले, और भी कई प्रकार के विक्रेता है जिनके चलते जगह की कमी है और उन्हें मार्ग के किनारे दूकान लगाना पड़ता है.
इसके बाद सरायपाली एस.डी.एम. द्वारा पुनः बसना तहसीलदार को भेजा गया, जहाँ सड़कों में आने-आने के लिए रास्ता छोड़कर बाजार लगाने की बात पर सब्जी व्यापारी सहमत हुए. और करीब 4 घंटे बाद सब्जी दूकान खुल पाई.
आपको बता दें कि बाजार में कई जगह ऐसे भी मौजूद है जहाँ सफाई कभी नहीं की जाती, कई जगह कचरा रखने का संग्रहण बन चुके हैं. हलाकि कई दिनों बाद आज नगर पंचायत के कर्मचारी वहां सफाई करते दिखे, जिसके बाद कुछ और जगह शायद अब उपयोग में लाई जा सकती है.
वहीं मौजूद कुछ लोगों ने नगरपंचायत बसना और पटवारी बसना से बाजार में स्थित भूमि का सीमांकन करने का मांग किया और अवैध कब्जों को हटाने कहा, ताकि बाजार व्यवस्थित रहे.