महासमुंद: कलेक्टर रैंडमली तीन गाँव में गिरदावरी का निरीक्षण करने स्वयं खेतों में पहुँचें, किसान से की बातचीत पूछा कुशलक्षेम
त्रुटि रहित गिरदावरी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें - कलेक्टर सिंह
महासमुंद: जिले में खरीफ फसल की गिरदावरी का काम तेजी से चल रहा है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार खेतों मंे जाकर सर्वे किया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कलेक्टर डोमन सिंह आज रैंडमली निरीक्षण करने स्वयं खेतों में पहुँचें। उन्होंने महासमुंद के तीन गाँव मचेवा, परसट्ठी और बम्हनी में चल रहे गिरदावरी कार्य की जमीनी हकीकत का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबे के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है। इसके लिए वास्तविक कृषक, उनके सही रकबे एवं उसमें लगाई गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है। जिले में ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां धान के अतिरिक्त अन्य फसलों का वृहद् क्षेत्र में उत्पादन किया जाता है। अतः अभियान के रूप में त्रुटिरहित गिरदावरी किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मौकें पर निर्देश किया कि धान की फसल की रकबे के साथ पड़ती भूमि के रकबा का चिन्हांकन किया जाए। उन्होंने खसरा, नक्शा और समिति के पत्रक का अवलोकन किया। इस मौकें पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) भागवत प्रसाद जायसवाल, तहसीलदार प्रेमूलाल साहू साथ थे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण
प्रोत्साहन योजना के तहत किसान धान के बदले अन्य फसल या पौधों का रोपण किया होगा।
उसका भी ध्यान रख गिरदावरी की जाए। भू-अर्जन संबंधी जानकारी भी अद्यतन करलें। कृषि
अधिकारियों से बातचीत कर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत अन्य फसल
या पौधों का रोपण करने वाले किसानों की सूची प्राप्त कर गिरदावरी संबंधी आगे कार्य
करें। कलेक्टर ने किसान से भी खेती किसानी के संबंध में बातचीत की। उनका कुशलक्षेम
पूछा।
किसानों की भूमि और खरीफ फसलों के आंकलन के लिए
राजस्व विभाग द्वारा 1 अगस्त से गिरदावरी रिपोर्ट तैयार करा रहा है।
महासमुन्द जिले में एक अगस्त से गिरदावरी कार्य शुरू हो गया है, जिसे 30 सितम्बर तक गिरदावरी
कार्य पूर्ण कर खसरा एवं भुईया साॅफ्टवेयर में प्रविष्टि पूरी करना है। जिले में 6 नगरीय क्षेत्र में 1145 गांव हैं। जिनमें
अपने-अपने क्षेत्रों महासमुंद तहसील के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित, बागबाहरा, बसना, सरायपाली और पिथौरा
के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्रामीण कृषि
विस्तार अधिकारियों ने किसानों के जमीन का आंकलन मौके पर पहुंचकर करने का सिलसिला
आज से 11 दिन पूर्व शुरू कर
दिया है। गिरदावरी के दौरान स्थल का मौका मुआयना करने पर वास्तविक स्थिति का भी
पता चलेगा।